Orijinal şarkı sözleri
Fransızca
Çeviri
Hintçe
2019
2019
यहां आपका स्वागत है
जहां कानून रानी हैं
जहां मेरा चलना प्रतिबंधित है
अगर मैं जिससे प्यार करती हूं उसका हाथ पकड़ कर चलूँ
मैंने चुप रहना
और दूसरों की नज़रों से दूर रहना सीख लिया है
और मैं घातक स्वीकारोक्ति से पहले कांच के गिलास से जवाब मांगती हूँ
मैं प्यार करने की स्वतंत्रता चाहती हूं और वह रहना चाहती हूँ जो मैं हूँ
मैं जल्दी ही यहां से दूर भाग रही हूँ ताकि अपना जीवन अपने ढंग से जी सकूं
नामोनिशान मिटाने का मंसूबा है
प्यार का, हमारा
मुझे डर लगता है कि जब हम किसी को प्यार से गले लगाते हैं
तो हमारी गर्दन को तोड़ दिया जाएगा
हमें अपनी भूमि से पलायन करना पड़ेगा
घर और घाटियाँ छोड़ कर
क्योंकि नफरत भड़काऊ है
और हमें जलने के लिए छोड़ दिया जाएगा
मैं प्यार करने की स्वतंत्रता चाहती हूं और वह रहना चाहती हूँ जो मैं हूँ
मैं जल्दी ही यहां से दूर भाग रही हूँ ताकि अपना जीवन अपने ढंग से जी सकूं
हालांकि मैं कांप रही हूं, मैं डरती नहीं
अगर हम इकट्ठा होते हैं, तो मैं अब नहीं डरती
अगर मैं गिर भी जाऊं, तो भी मुझे कोई डर नहीं है
अगर गड़गड़ाहट होती है, तो मुझे डर नहीं है
मैं प्यार करने की स्वतंत्रता चाहती हूं और वह रहना चाहती हूँ जो मैं हूँ
मैं जल्दी ही यहां से दूर भाग रही हूँ ताकि अपना जीवन अपने ढंग से जी सकूं
Ramesh Mehta
submitted on 3 Eyl 2019 - 06:40

Give a shoutout to Ramesh Mehta