Jesse & Joy

Cómo no

Jesse & Joy
Hindi translation icon 5 translations icon 5
icon
Album:
¿Con quién se queda el perro? (2011)
Original lyrics
Spanish
Translation
Hindi

Cómo no

अवश्य ही

तुमने कहा था कि तुम सदा मुझसे प्यार करते रहोगे
कि तुम चाँद और तारे मुझे ला कर दोगे
वादों और ख्वाबों की फहरिस्त
वो चीज़ें जो दिल तुमसे कहलवाता है
 
अवश्य ही, अवश्य ही, अवश्य ही
मेरी आँखों में किसी अन्य स्त्री की ललक नहीं
अवश्य ही, अवश्य ही, अवश्य ही
जानेमन! मैं कभी भी तुम्हें दर्द नहीं पहुँचाऊँगा
तुम बिन, तुम बिन, तुम बिन
कहना बहुत आसान है
तुमने कसम खाई थी कि तुम मेरे बिना मर जाओगे
मुझे समझाओ कि तुम अभी मेरे सामने जीते-जागते कैसे खड़े हो
 
तुमने मुझसे कहा था कि तुम मेरे नायक बनोगे
कि अच्छे और बुरे समय में तुम मेरा साथ निभाओगे
कि हमारा प्यार समय के साथ बढ़ता जायेगा
वो चीज़ें जो दिल तुमसे कहलवाता है
 
अवश्य ही, अवश्य ही, अवश्य ही
मेरी आँखों में किसी अन्य स्त्री की ललक नहीं
अवश्य ही, अवश्य ही, अवश्य ही
जानेमन! मैं कभी भी तुम्हें दर्द नहीं पहुँचाऊँगा
तुम बिन, तुम बिन, तुम बिन
कहना बहुत आसान है
तुमने कसम खाई थी कि तुम मेरे बिना मर जाओगे
मुझे समझाओ कि तुम अभी मेरे सामने जीते-जागते कैसे खड़े हो
 
यहाँ, तुम्हारे कहे हुए शब्दों की कोई कीमत नहीं
मुझे उम्मीद है कि तुम्हें सबक सीखने को मिला
चुप रहो और अपने दिल की सुनो
मैं अनगिनत वादे नहीं माँगती , मुझे तो बस तुम्हारा थोड़ा सा प्यार चाहिए
 
अवश्य ही, अवश्य ही, अवश्य ही
मेरी आँखों में किसी अन्य स्त्री की ललक नहीं
अवश्य ही, अवश्य ही, अवश्य ही
जानेमन! मैं कभी भी तुम्हें दर्द नहीं पहुँचाऊँगा
तुम बिन, तुम बिन, तुम बिन
कहना बहुत आसान है
तुमने कसम खाई थी कि तुम मेरे बिना मर जाओगे
मुझे समझाओ कि तुम अभी मेरे सामने जीते-जागते कैसे खड़े हो
 
expand collapse Translation details
Ramesh Mehta Ramesh Mehta
submitted on 9 Aug 2021 - 10:50
Give a shoutout to Ramesh Mehta

Jesse & Joy TOP 3