Kishore Kumar

रो ना, कभी नहीं रोना

Kishore Kumar
Add to favorites
Arrow down
Arrow down
Album:
Apna desh OST 1972

रो ना, कभी नहीं रोना

रो ना, कभी नहीं रोना
चाहे टूट जाए कोई खिलौना, खिलौना
सोना, चुपके से सोना
चाहे टूट जाए सपना सलोना, सलोना
 
ला-ला, ल-ल-ल-ल-लल्ला
ल-ल-ल-ल-लल्ला, ला-ल-ला-लल्ला
रू-रू-रू-रू (लल्ला)
 
दुख-सुख की क्या बात है
क्या दिन है, क्या रात है
आँसू भी मुस्कान बनें
ये तो अपने हाथ हैं
 
आशाओं की डोरी में सदा
तुम मन के फूल पिरोना
 
रो ना, कभी नहीं रोना
चाहे टूट जाए कोई खिलौना, खिलौना
 
लल्ला, ल-ल-ल-ल-लल्ला
ल-ल-ल-ल-लल्ला, ला-ल-ला-लल्ला
रू-रू-रू-रू (लल्ला)
 
देखो, बच्चों, बाग़ में
सब कलियाँ नहीं खिलती
दुनिया में इंसान को
सब चीज़ें नहीं मिलती
 
जो अपना नहीं, तुम उसके लिए
जो अपना है नहीं खोना
 
रो ना, कभी नहीं रोना
चाहे टूट जाए कोई खिलौना, खिलौना
 
लल्ला, ल-ल-ल-ल-लल्ला
ल-ल-ल-ल-लल्ला, ला-ल-ला-लल्ला
रू-रू-रू-रू (लल्ला)
 
लल-लल-लल, लल-लल-लल-लल
लल-लल-लल-लल-ला
 
रंग से और ना धाम से
ज़ात से और ना नाम से
इज़्ज़त मिलती है यहाँ
देखो अच्छे काम से
 
कोई काम बुरा तुम मत करना
बदनाम कभी नहीं होना
 
रो ना, कभी नहीं रोना
चाहे टूट जाए कोई खिलौना, खिलौना
सोना, चुपके से सोना
चाहे टूट जाए सपना सलोना, सलोना
रो ना (ज्यादा नहीं रोना)
चाहे टूट जाए (कोई खिलौना), खिलौना
 
लल्ला, ल-ल-ल-ल-लल्ला
ल-ल-ल-ल-लल्ला, ला-ल-ला-लल्ला
लल-लल-लल्ला (लल्ला)
 
expand collapse Song details
nilchayan nilchayan
submitted on 4 feb 2011 - 18:25
Give a shoutout to nilchayan

Fordítások

Hozzászólások 2

SaintMark SaintMark
4 szep 2017, 09:44

not english. looks like hindi.

Fary Fary M
4 szep 2017, 09:46

I changed the language.

Log in or sign up to add a comment.
Bejelentkezés Bejelentkezés Felhasználó Regisztrálj